• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Jammu Kashmir
Written By
Last Updated : गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (18:14 IST)

आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका, 7 घायल

आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका, 7 घायल - Jammu Kashmir
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर एक ग्रेनेड फेंका जिसमें 3 महिलाओं और सीआरपीएफ के 2 जवान समेत 7 लोग घायल हो गए।
 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने अनंतनाग इलाके के शेरबाग में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड विस्फोट में सीआरपीएफ के 2 जवान और 5 नागरिकों समेत 7 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
 
दक्षिण कश्मीर में पिछले 2 दिनों में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमले की यह दूसरी घटना है। आतंकवादियों ने बुधवार को कुलगाम जिले में एक पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंका था जिसमें 3 नागरिक घायल हो गए थे।