1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. जय श्रीराम के नारे लगाने पर टीमसी कार्यकर्ता की अपनी पार्टी के साथी ने कर दी पिटाई

Jai Shriram | जय श्रीराम के नारे लगाने पर टीमसी कार्यकर्ता की अपनी पार्टी के साथी ने कर दी पिटाई

Jai Shriram
उत्तर 24 परगना। एक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता को जय श्रीराम का नारा लगाना महंगा पड़ गया। इस कार्यकर्ता को उसके ही एक साथी ने पीट दिया। यह घटना पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की होकर बशीरहाट क्षेत्र की है। पीड़ित कार्यकर्ता ने बताया कि 'जय श्रीराम' का नारा लगाने की वजह से उसे उसके ही साथी कार्यकर्ता ने पीट दिया है जिससे उसे चोटें आई हैं।
पिटाए गए टीएमसी कार्यकर्ता का नाम रंजीत मंडल है, जबकि आरोपी का नाम तारक परोई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडल ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के दौरान उसने 'जय श्रीराम' का नारा लगा दिया था। इसके बाद आरोपी तारक ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी।
 
रंजीत द्वारा विरोध किए जाने पर तारक ने उसकी पिटाई कर दी। रंजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मरहम-पट्टी के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। हरवा थाने में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इसके पहले 'जय श्रीराम' के नारे पर भड़क चुकी हैं। एक पदयात्रा के दौरान पश्चिम मिदनापुर में उनके सामने भीड़ ने जब 'जयश्री राम' का नारा लगाया था तो वे भड़क उठी थीं। वे चंद्रकोण में एक जनसभा को संबोधित करने जा रही थीं, तभी यह स्थिति बनी थी।
अगला लेख
EVM पर वायरल हुआ भाजपा प्रत्याशी का वीडियो, चुनाव आयोग ने दिया बड़ा बयान