शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. indore bhopal vande bharat train extended till nagpur
Written By
Last Modified: रविवार, 8 अक्टूबर 2023 (23:46 IST)

नागपुर तक चलेगी इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन

नागपुर तक चलेगी इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन - indore bhopal vande bharat train extended till nagpur
इंदौर से महाराष्ट्र के प्रमुख शहर नागपुर तक वंदे भारत ट्रेन चलेगी। इंदौर-भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को 9 अक्टूबर से नागपुर तक बढ़ाया जा रहा है। रेलवे ने इसका नया शेड्यूल जारी कर दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर विधानसभा क्षेत्र एक के भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया था। वैष्णव ने इसकी मंजूरी दे दी। 
 
जबलपुर से रीवा : जबलपुर से रानी कमलापति के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का समय और रूट बदल गया है। अब यह ट्रेन जबलपुर की बजाय रीवा से रानी कमलापति के लिए रवाना होगी और जबलपुर होकर जाएगी।

रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वंदे भारत ट्रेन को 10 अक्टूबर से रीवा से जबलपुर होकर रानी कमलापति के बीच चलाने का निर्णय लिया है। एजेंसियां
ये भी पढ़ें
लद्दाख-कारगिल हिल काउंसिल चुनाव 2023 : नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर जीतीं 22 सीटें, BJP को बड़ा झटका