नागपुर में बाढ़ से 10,000 घर प्रभावित, घरों में घुसा कीचड़
nagpur rain
उन्होंने कहा कि 3 घंटों में 109 मिलीमीटर तक बारिश हुई जिसमें शनिवार तड़के 2 बजे से 4 बजे तक 90 मिमी बारिश हुई। इस दौरान शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विदर्भ के सबसे बड़े शहर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) बचाव और राहत अभियान में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि इसमें तकरीबन 10,000 घर प्रभावित हुए हैं। घरों में कीचड़ घुस गया है। प्रशासन दवाई उपलब्ध कराने के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई कराने में मदद कर रहा है। काफी नुकसान हुआ है। अगर कुछ कदम पहले उठा लिए जाते तो हम नुकसान को कम कर सकते थे।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था लेकिन वह इतने कम समय में इतनी भारी वर्षा का पुर्वानुमान नहीं लगा सका। इन त्रासदियों से हमेशा कुछ सीखने को मिलता है।24-9-2023 Nagpur | स. ९.४५ वा. | २४-९-२०२३नागपूर.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) September 24, 2023
Visited Daga layout and corporation colony, met and interacted with the residents. Visited houses. The is overflowing of Nag river has caused damages. Its unfortunate. I assured everyone we stand with you in these tough… pic.twitter.com/P5MOtSPri5
उपमुख्यमंत्री ने सुबह शहर के सबसे बड़े जलाशय अंबाझरी झील के आसपास के इलाकों का दौरा किया था जिसकी शनिवार को भारी बारिश के कारण बाड़ टूट गई थी।
फडणवीस ने बताया कि नाग नदी की सुरक्षा करने वाली दीवार और अन्य संरचनाओं को दोबारा बनाना पड़ेगा। राज्य सरकार भी अंबाझरी झील को लेकर बुनियादी ढांचे के निर्माण की योजना बना रही है जिससे जलस्तर अधिक बढ़ने पर नुकसान कम हो।
बारिश से संबंधित घटनाओं में शनिवार को 4 लोगों की मौत हो गई जिनमें 53 वर्षीय एक महिला भी शामिल हैं जिन्हें लकवा था। जबकि 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
Edited by : Nrapendra Gupta

