शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Husband beat up wife by tying her to a pole in Agra, Uttar Pradesh
Written By
Last Modified: गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (18:50 IST)

आगरा में पति ने की खंभे से बांधकर पत्नी की पिटाई, वीडियो आया सामने, मामला दर्ज

आगरा में पति ने की खंभे से बांधकर पत्नी की पिटाई, वीडियो आया सामने, मामला दर्ज - Husband beat up wife by tying her to a pole in Agra, Uttar Pradesh
आगरा (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला को बिजली के खंभे से बांधकर एक व्यक्ति द्वारा उसकी पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो 22 सेकंड है, जिसमें कुसुमा देवी नाम की महिला की उसका पति श्यामबिहारी पिटाई करता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को एक खंभे से बांधा गया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना आगरा के सिकंदरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले अरसेना गांव की है और यह घटना 14 जुलाई को हुई थी। उन्होंने बताया कि महिला के पति और सास के खिलाफ इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा दोनों आरोपी फरार हैं।

सिकंदरा पुलिस थाने के प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि घटना 14 जुलाई को आगरा के अरसैना गांव में हुई थी। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। उन्होंने बताया कि वीडियो में नजर आ रहे पुरुष की पहचान कुसुमा देवी के पति श्याम बिहारी के तौर पर हुई है।

महिला ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि 14 जुलाई को उसके पति और सास ने उसके साथ मारपीट की और पुलिस में इसकी शिकायत नहीं करने की धमकी भी दी। महिला के अनुसार जब उन्हें पता चला कि मैं पुलिस के पास गई थी तो मेरे पति ने मुझे बिजली के खंभे से बांध दिया और मेरी पिटाई की। पड़ोसियों ने घटना का वीडियो बनाया था।(भाषा)
ये भी पढ़ें
BMW 5 Series M 50 Jahre : BMW ने 5 Series M 50 Jahre Edition को किया लांच, कीमत 67 लाख रुपए