1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Woman lawyer publicly thrashed in Karnataka

कर्नाटक में महिला वकील की सरेआम पिटाई, लोग तमाशबीन बने रहे, कोई आगे नहीं आया बचाने

crime
बगलकोट। कर्नाटक के बागलकोट में एक महिला वकील की सरेआम सड़क पर पिटाई कर दी गई। लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी बचाने में मदद नहीं की। कर्नाटक के बागलकोट जिले के विनायक नगर के पास शनिवार दोपहर एक महिला वकील की सरेआम सड़क पर पिटाई का मामला सामने आया है।
 
पुलिस ने आरोपी मंतेश को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने संगीता नाम की महिला वकील पर हमला किया था। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी ही है।
 
घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी महिला पर लगातार हमले कर रहा है। आरोपी थप्पड़ों से महिला को मार रहा है, साथ ही पेट पर भी वो लात से प्रहार कर रहा है। बाद में जब महिला अपना बचाव करने के लिए प्लास्टिक की कुर्सी उठाती है तो आरोपी उसे फिर से लात मारता है। फिलहाल हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि वकील को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
अगला लेख
कोरोनावायरस अपडेट : भारत में पिछले 24 घंटे में 2,202 नए COVID-19 केस, कल से 11.5 फीसदी कम