1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. huge stone

महाराष्ट्र में कार पर विशाल पत्थर गिरा, 2 लोग बाल-बाल बचे

huge stone
ठाणे। महाराष्ट्र में 2 व्यक्ति उस समय बाल-बाल बच गए, जब वे ठाणे और अहमदनगर जिलों की सीमाओं पर स्थित मालशेज घाट क्षेत्र में चाय पीने के लिए अपनी कार से उतरे और तभी एक विशाल पत्थर उनकी कार पर गिर गया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार की है जिसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 
उन्होंने कहा कि जब पत्थर कार पर गिरा तब दोनों लोग चाय पीने के लिए उससे उतर चुके थे। उन्होंने अपनी आंखों के सामने यह घटना होती देखी। उन्होंने बताया कि इस घटना से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया लेकिन राजमार्ग बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और उन्होंने अहमदनगर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रास्ता साफ कराया। मालशेज घाट में मानसून के दौरान भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं।(भाषा) (सांकेतिक चित्र)
 
अगला लेख
Live Updates : G-7 समिट को संबोधित करेंगे पीएम मोदी...