1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Hindu Sena chief Sushil Tiwari arrested

हिंदू सेना प्रमुख सुशील तिवारी गिरफ्तार

Hindu Sena
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 8 अगस्त को जंतर-मंतर पर मुस्लिम विरोधी नारे लगाने वाले कार्यक्रम के सिलसिले में हिंदू सेना संगठन के प्रमुख सुशील तिवारी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया है।

खबरों के अनुसार, दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले जंतर-मंतर पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ भड़काऊ नारे लगाए गए थे। दिल्ली पुलिस द्वारा मामले पर संज्ञान लिए जाने के बाद से ही सुशील तिवारी फरार चल रहे थे।

उल्‍लेखनीय है कि अब तक इस मामले से जुड़ी कई राजनीतिक और बड़ी हस्तियां गिरफ्तार हो चुकी हैं। आरोपियों में विनोद शर्मा, दीपक सिंह, दीपक, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह शामिल हैं।
अगला लेख
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का टि्वटर अकाउंट हुआ हैक