सम्बंधित जानकारी
- Weather Update : दिल्ली में भारी वर्षा से कई स्थानों पर भरा पानी, लोग परेशान
- ‘ट्विटर’ के बाद अब ‘फेसबुक’ का राहुल गांधी पर ‘एक्शन’, हटाई दुष्कर्म पीड़िता वाली पोस्ट
- मौसम अपडेट : मध्यप्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी
- 35 शोध पत्रों की पुस्तक 'भारतनामा' दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री को की भेंट
- DTC बसों के रखखाव में भ्रष्टाचार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की CBI जांच की सिफारिश
दिल्ली में भारी बारिश ने बढ़ाई परेशानी, नदी बनी सड़कें, अंडरपास बंद...
नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार सुबह भारी बारिश होने से मिंटो ब्रिज, मूलचंद अंडरपास और आईटीओ समेत अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया। जलभराव की वजह से दिल्ली यातायात पुलिस ने कई अंडरपास बंद कर दिए और यात्रियों को ट्विटर के जरिए इस बारे में सूचित किया।
यातायात पुलिस ने कई ट्वीट किए जिनमें कहा कि मिंटो ब्रिज पर जलभराव के कारण यातायात बंद किया गया है, कृपया यहां जाने से बचें। इसमें आगे कहा गया कि जलभराव के कारण मूलचंद अंडरपास पर यातायात प्रभावित है।
Traffic Alert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) August 21, 2021
मिंटो रोड पर डायवर्सन :-
मिंटो रोड से नई दिल्ली जाने वाले यातायात को बाराखम्बा की तरफ व कमला मार्किट की तरफ से आने वाले यातायात को दीनदयाल उपाध्याय व कमला मार्किट गोल चक्कर की तरफ डाइवर्ट किया गया है। https://t.co/yq6fa8Zbfh
आजाद मार्केट अंडरपास को 1.5 फुट जलभराव के कारण बंद किया गया। भारी बारिश के कारण पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, लाजपतनगर, जंगपुरा, आईटीओ, प्रगति मैदान, संगम विहार, रोहतक रोड, मंगोलपुरी, किराड़ी और मालवीय नगर में भी सड़कों पर जलभराव की समस्या हुई।
दक्षिण दिल्ली में महरौली-बदरपुर रोड पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ। जगह-जगह पानी भरने की वजह से ट्राफिक को डायवर्ट किया गया।
पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने कहा कि विभाग के कर्मी समस्या को सुलझाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह के वक्त बहुत तेज बारिश हुई, इसके कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। हमारे कर्मी इसे ठीक करने में जुटे हैं और हम हालात पर नजर रख रहे हैं।
