1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Himachal Pradesh youth pursuing MBA in Germany missing

Himachal Pradesh : जर्मनी में MBA कर रहा युवक लापता, परिवार ने CM सुक्खू से लगाई यह गुहार

Himachal Pradesh youth pursuing MBA in Germany missing
Himachal Pradesh News : जर्मनी की एक झील में लापता हुए 23 वर्षीय युवक के परिवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्री राजेश धर्माणी से गुहार लगाई कि वह हरसंभव मदद के लिए जर्मन सरकार से संपर्क करने की विदेश मंत्रालय से अपील करें। बिलासपुर जिले के कंदरौर कस्वा क्षेत्र के रहने वाले आर्यन 2024 से जर्मनी के म्यूनिख में एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। माता-पिता ने बताया कि जब से यह खबर आई है, वे बहुत दुखी हैं, क्योंकि आर्यन उनका इकलौता बेटा है।
 
आर्यन के पिता विचित्र सिंह चंदेल ने बताया कि उन्हें रविवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि उनका बेटा लापता हो गया है। उन्हें बताया गया कि उस दिन दोपहर करीब 1:30 बजे आर्यन झील में तैरने गया था, जहां उसके डूब जाने की आशंका है। जर्मनी में रहने वाले उनके परिचितों के अनुसार आर्यन एक कुशल तैराक था, लेकिन उसके डूबने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
हालांकि अभी तक न तो उसका शव मिला है और न ही उसके बारे में कोई सुराग मिला है। माता-पिता ने बताया कि जब से यह खबर आई है, वे बहुत दुखी हैं, क्योंकि आर्यन उनका इकलौता बेटा है। चंदेल ने बताया कि चार दिन पहले फादर्स डे के दिन जब आर्यन अपने दोस्तों के साथ झील के किनारे घूमने गया था तब उसने उन्हें फोन किया था।
उसने अपने चाचा को भी फोन करके उस दिन की शुभकामनाएं दी थीं। संपर्क करने पर एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि लापता छात्र को ढूंढने के प्रयास जारी हैं और इस संबंध में विदेश मंत्रालय की मदद ली जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Iran Vs Israel : ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार