1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Statement of Chief Minister Mohan Charan Majhi regarding missing people in Odisha

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

Mohan Charan Majhi
Odisha News : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को विधानसभा को बताया कि पिछले 5 वर्षों में ओडिशा में कुल 36420 महिलाएं और 8403 बच्चे लापता हुए हैं। माझी ने कहा कि बिचौलियों के माध्यम से 421 महिलाओं की तस्करी अन्य राज्यों में की गई, जिसमें 453 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2020-2024 के दौरान लापता हुई 1417 महिलाओं और 1857 बच्चों का पता लगाया गया। इसके अलावा राज्य सरकार ने 784 बाल मजदूरों को भी बचाया है। माझी ने कहा कि 36 एकीकृत मानव तस्करी विरोधी इकाइयां (IAHTU) बनाई गई हैं।
 
उन्होंने सदन में एक लिखित उत्तर में बताया कि पुलिस शिकायतों के आधार पर तुरंत मामले दर्ज कर रही है तथा तस्करी की गई महिलाओं का पता लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2020-2024 के दौरान लापता हुई 1,417 महिलाओं और 1,857 बच्चों का पता लगाया गया। इसके अलावा राज्य सरकार ने 784 बाल मजदूरों को भी बचाया है।
ओडिशा में महिलाओं और बच्चों की तस्करी को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से बताते हुए माझी ने कहा कि 36 एकीकृत मानव तस्करी विरोधी इकाइयां (आईएएचटीयू) बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि बोलांगीर, नुआपाड़ा, बारगढ़, कालाहांडी, संबलपुर और झारसुगुड़ा में ऐसे मामलों से निपटने के लिए आईएएचटीयू को संपर्क बिंदु बनाया गया है।
एक अन्य लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि 2024 के दौरान ओडिशा के विभिन्न पुलिस थानों में महिलाओं के अपहरण के 6,437 मामले दर्ज किए गए और इन मामलों के संबंध में 413 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव