1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Odisha's Sanskrit scholar wrote epic on PM Narendra Modi

ओडिशा के संस्कृत विद्वान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखा महाकाव्य

Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi News : ओडिशा के गंजाम जिले के एक संस्कृत विद्वान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन और कार्यों पर संस्कृत भाषा में एक महाकाव्य लिखा है। राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरुपति में एसोसिएट प्रोफेसर सोमनाथ दास द्वारा लिखित और सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, वेरावल, गुजरात द्वारा प्रकाशित 700 पन्नों की कृति 'नरेन्द्र आरोहणम' का पिछले सप्ताह वेरावल में आयोजित एक युवा महोत्सव में विमोचन किया गया। इस पुस्तक में 12 अध्यायों में 1200 श्लोक हैं जिनमें अंग्रेजी और हिन्दी में वर्णन है। इसमें मोदी की जीवन यात्रा, उनके बचपन की गतिविधियों, गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में और प्रधानमंत्री के रूप में उनके दूसरे कार्यकाल तक का वर्णन किया गया है।
 
दास (48) ने कहा कि गुजरात के एक साधारण परिवार में जन्मे मोदी ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे और आज वे दुनिया के सभी युवाओं के लिए आदर्श बन गए हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा और जीवन का संघर्ष हमेशा इतिहास में अंकित रहेगा। इसलिए मैंने ऐसे व्यक्तित्व के जीवन और कार्यों को संस्कृत में लिखने का फैसला किया है।
दास ने कहा कि इस पुस्तक को पूरा करने में उन्हें 4 वर्ष से अधिक का समय लगा जिसमें संस्कृत प्रोफेसरों सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। दास ने कहा कि वे कभी मोदी से नहीं मिले हैं, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री के जीवन और कार्यों के बारे में विभिन्न पुस्तकों, पत्रिकाओं, उनके भाषणों और उनके मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' तथा अन्य माध्यमों से सामग्री एकत्र की है।(भाषा)
Edited by : Chetaan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Prayagraj Mahakumbh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश- प्रदेश के हर जिले से प्रयागराज के लिए बस चलाएं