1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. himachal cabinet expansion, 7 mla becomes ministers

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू कैबिनेट विस्तार, 7 मंत्रियों ने शपथ ली

himachal cabinet expansion
शिमला। सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश मंत्रिपरिषद का रविवार को विस्तार किया गया और 7 मंत्रियों को इसमें शामिल किया गया जिससे मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या अब 9 हो गई है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राजभवन में एक समारोह में नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई।
 
नए शामिल मंत्रियों में सोलन से विधायक धनीराम शांडिल, कांगड़ा जिले के जावली से चंदर कुमार, सिरमौर जिले के शिल्लाई से हर्षवर्धन चौहान और जनजातीय किन्नौर जिले से जगत सिंह नेगी शामिल हैं।
 
इनके अलावा रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिली है जो क्रमश: जुब्बल-कोटखाई, कसुम्पटी और शिमला (ग्रामीण) से विधायक हैं।
 
विधानसभा उपाध्यक्ष के पद के अलावा, तीन पद अब भी खाली हैं। राज्य मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की अधिकतम संख्या 12 से अधिक नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 11 दिसंबर को शपथ ली थी।
 
अगला लेख
हिमाचल में सुक्खू सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, 7 विधायक बने मंत्री (live updates)