1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Heroin worth Rs 30 lakh seized from India Myanmar border

भारत म्यांमार सीमा से 30 लाख की हेरोइन जब्त, 1 व्यक्ति गिरफ्तार

43 ग्राम हेरोइन बरामद

Heroin worth Rs 30 lakh seized from India Myanmar border
Heroin worth Rs 30 lakh seized: मिजोरम के चंपई जिले में 30.10 लाख रुपए की हेरोइन (heroin) जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। असम राइफल्स (Assam Rifles) ने आइजोल में एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक असम राइफल्स ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राज्य पुलिस के सहयोग से रविवार को भारत-म्यांमार (India-Myanmar) सीमा के निकट जोटे गांव में एक अभियान चलाया और 43 ग्राम हेरोइन जब्त की।

 
म्यांमार से तस्करी की गई थी : बयान में बताया गया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी इसे म्यांमार से तस्करी कर लाया था। आइजोल में शनिवार को 325.3 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी जिसकी कीमत 2.27 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। असम राइफल्स ने बताया कि शनिवार को एक अन्य अभियान में लॉन्ग्तलाई जिले के वासेकी थाना क्षेत्र के पारवा गांव में बीस गोली वाली 1 मैगजीन जब्त की गई(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
रोहित गोदारा का शूटर है सलमान के घर फायरिंग करने वाला विशाल राहुल उर्फ कालू