1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Gurmukh Singh Bali passes away

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री गुरुमुख सिंह बाली का निधन

Gurmukh Singh Bali
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री गुरुमुख सिंह बाली का शुक्रवार रात नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बाली ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुक्रवार रात को अंतिम सांस ली। बाली के निधन की खबर उनके बेटे रघुबीर सिंह बाली ने शनिवार सुबह फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए दी।
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बाली के निधन पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि बाली की पार्थिव देह को हिमाचल लाया जाएगा, जहां जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी। बाली का जन्म 27 जुलाई 1954 को कांगड़ा में हुआ था। वे प्रदेश के खाद्य आपूर्ति, परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रह चुके थे।
अगला लेख
UP: अमरोहा में आज होगी किसानों की महापंचायत, केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ होगी गर्जना