सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. mid night protest on tikri border by farmers
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (08:14 IST)

टिकरी बॉर्डर पर आधी रात को तनाव, पुलिस खोलने लगी रास्ता तो JCB के आगे लेटे किसान

farmers  protest
नई दिल्ली। टिकरी बॉर्डर पर शुक्रवार को आधी रात को उस समय तनाव फैल गया जब पुलिस ने रास्ता खोलने का प्रयास किया। पुलिस ने जैसे ही आखिरी अवरोधक हटाकर रास्ता खोलने का प्रयास किया किसान जेसीबी के आगे लेट गए।
 
किसानों ने रात में ही यहां सभा शुरू कर दी। भीड़ जुटा ली गई और ऐलान कर दिया कि वे अब बॉर्डर नहीं खुलने देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।
 
किसानों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि 10 फीट रास्ता खोलने की बात कही गई थी लेकिन पूरे 40 फीट का रास्ता खोला जा रहा है। हंगामे के बाद यहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

किसान एकता मोर्चा ने ट्वीट कर कहा, टिकरी बॉर्डर पर आधी रात को पुलिस द्वारा रास्ते खुलवाने संबंधित बिना बातचीत के कार्रवाई करने का प्रयास किया गया पर किसान एकजुट होकर तुरंत पहुंच गए। अभी हालात सामान्य है। किसानों ने रात में ही अपने मंच की दिनचर्या शुरू कर दी है।
 
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम को पुलिस-प्रशासन और आंदोलनकारियों की बैठक में टीकरी बॉर्डर को एक तरफ से खोलने पर चर्चा हुई थी पर यह बैठक बेनतीजा रही थी। शनिवार को इस मामले में फिर से बातचीत होनी थी।
ये भी पढ़ें
Weather Update: तमिलनाडु में हुई भारी बारिश, आंध्रप्रदेश और पुडुचेरी में वर्षा की संभावना