सम्बंधित जानकारी
- 1 नवंबर से गुर्जर फिर करेंगे आंदोलन, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
- बड़ी कार्रवाई, राजौरी में आतंकी ठिकाने से विस्फोटक और हथियार बरामद
- आंध्रप्रदेश में खाई में वाहन के गिरने 7 की मौत, 10 घायल
- कश्मीर में भाजपा के 3 कार्यकर्ताओं की हत्या, मोदी ने जताया दुख
- सत्येन्द्र जैन ने कहा- राजनीति से प्रेरित थे कपिल मिश्रा के आरोप
गुर्जर आंदोलन के मद्देनजर अजमेर में प्रशासन-पुलिस हाई अलर्ट पर
अजमेर। राजस्थान में गुर्जर आंदोलन के मद्देनजर अजमेर जिले में जिला प्रशासन एवं पुलिस हाई अलर्ट पर है।
मांगें नहीं माने जाने पर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के एक नवंबर से प्रदेशव्यापी गुर्जर आंदोलन करने के मद्देनजर अजमेर जिला पुलिस अजमेर शहर सहित ग्रामीण गुर्जर बहुल क्षेत्र में विशेष निगरानी रख रही है और स्थानीय गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेताओं को सूचीबद्ध कर उन पर नजर रख रही है।
अजमेर शहर के नजदीकी गुर्जर बहुल क्षेत्रों नारेली, डुमाडा, बालूपुरा, कांकरिया, घूघरा, भगवानगंज, पहाड़गंज, अजयनगर, जवाहर की नाड़ी, गुर्जर वास सहित किशनगढ़, मसूदा, नसीराबाद क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गुर्जरों के मंदिर उबड़ा का देवरा पर भी गुप्तचर एजेंसी की टीम सक्रिय है।
अजमेर में शुक्रवार रात गुर्जर नेता भगवान सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक कर रणनीति तैयार की गई। बैठक में पंच-पटेलों के अलावा गुर्जरों का युवा वर्ग भी सम्मिलित हुआ। पुलिस ने अजमेर जिले की सीमाओं, हाईवे तथा शहरी क्षेत्रों में विशेष नाकाबंदी अभियान भी चलाया है। (वार्ता)
