1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. gujarat rain : 18 inch rain in 24 hours

24 घंटे में गिरा 18 इंच बारिश, पानी में डूबी द्वारिका, घरों में घुसा पानी

गुजरात में बारिश के 3 सिस्टम सक्रिय, अगले 5 दिन भारी बारिश का अनुमान

gujarat rain
Gujarat rain : गुुुुुजरात में भारी बारिश का दौर जारी है। श्रीकृष्ण की नगरी द्वारिका पानी में डूबी नजर आई। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। भारी बारिश और नुकसान के बाद एनडीआरएफ द्वारका के लिए रवाना हो गई। ALSO READ: weather update : तेज बारिश में बही मोटर ट्रॉली, नागपुर के कॉलेज में फंसे 50 छात्रों का रेस्क्यू
 
फिलहाल द्वारका तालुका में सीजन की कुल 36 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। द्वारका तालुका के अलावा, जिले के अन्य तीन तालुका, खंभालिया, कल्याणपुर और भनवाड में मानों बादल फट गए। 

gujarat rain
भारी बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में कई सड़कें बंद हो गईं, खेतों में पानी भर गया और सार्वजनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई घरों में तीन फीट तक पानी भर गया, लोगों को परेशानी हुई। कुछ निचले इलाके जलमग्न हैं, जबकि कई जगहों पर छाती तक पानी भरा हुआ है।
 
द्वारका में जलभराव की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिस्टम लगातार चलता रहा। मुख्य सड़क इस्कॉन गेट के पास पहले से ही दो से तीन फीट पानी भर गया है। गुरुद्वारा क्षेत्र में 5 फीट तक पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 
बारिश के पानी में फंसी कार को कुछ लोगों ने धक्का देकर निकाला। वहीं कुछ पैदल यात्रियों ने जेसीबी की मदद से बरसाती पानी के बीच से सड़क पार की।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
राजस्थान में रेल हादसा, अलवर में पटरी से उतरी मालगाड़ी