सम्बंधित जानकारी
- यूपी के मंत्री का अपनी ही सरकार पर हमला, फर्जी मुठभेड़ों में लिप्त है पुलिस
- आतंकी संगठन जैश के मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन सदस्य गिरफ्तार
- इंदौर में वारदात, बदमाशों ने लूट के लिए बाप-बेटे की हत्या की, दादा का हाथ काटा
- पत्रकार कल्पेश याग्निक की संदिग्ध खुदकुशी के मामले की उचित जांच होगी : मुख्यमंत्री
- सीनियर एडवोकेट ने महिला एडवोकेट को चेंबर में पिलाई शराब, फिर किया दुष्कर्म
ग्रेडर नोएडा में दो निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारतें गिरी, 40 लोगों के फंसे होने की आशंका
ग्रेटर नोएडा पश्चिम के शाहबेरी गांव के पास मंगलवार रात 4 मंजिला और निर्माणाधीन 6 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। 4 मंजिला इमारत में कई परिवार रह रहे थे जबकि निर्माणाधीन बिल्डिंग में कई मजदूर मौजूद थे। 5 लोगों को बचा लिया गया है।
एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मलबे में 40 से 60 लोग फंसे हो सकते हैं। (फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया)
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंच गई हैं। पुलिस प्रशासन ने किसी की मौत की पुष्टि नहीं की है। शाहबेरी की जमीन का अधिग्रहण ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने किया था। इसके विरोध में ग्रामीण कोर्ट पहुंच गए थे।
