1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Gram Pradhan, Murder, Arrested Gram Pradhan, Uttar Pradesh

उत्तरप्रदेश में हत्या के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार

Gram Pradhan
बलरामपुर (उत्तरप्रदेश)। जिले में पुलिस चौकीदार की हत्या के मामले में एक ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शुक्रवार को यहां बताया कि सिसई गांव निवासी चौकीदार राजेन्द्र यादव (45) की कल गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में ग्राम प्रधान राम किशुन गुप्ता सहित दो लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान और राजेन्द्र यादव के बीच गांव में कराए गए विकास कार्यों को लेकर विवाद था। राजेंद्र और उसके भाई आनंद ने सूचना का अधिकार कानून के जरिए प्राप्त जानकारी के आधार पर उच्च अधिकारियों से ग्राम प्रधान की शिकायत की थी। (भाषा)
अगला लेख
यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बयान, राम की पत्नी सीता टेस्ट ट्यबू बेबी...