• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. girls do not go to oyo room to do hanuman aarti : renu bhatiya
Written By
Last Modified: गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (12:39 IST)

OYO रूम्स में लड़कियां हनुमान जी की आरती करने नहीं जाती, रेणु भाटिया का विवादित बयान

OYO रूम्स में लड़कियां हनुमान जी की आरती करने नहीं जाती, रेणु भाटिया का विवादित बयान - girls do not go to oyo room to do hanuman aarti : renu bhatiya
  • हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष भाटिया का विवादित बयान
  • लिव-इन रिलेशनशिप कानून में बदलाव की मांग
  • शारीरिक शोषण की घटनाओं पर जताई नाराजगी
Haryana news : हरियाणा महिला आयोग की अध्‍यक्ष रेनू भाटिया ने शारीरिक शोषण की घटनाओं पर एक विवादित बयान देते हुए कहा कि OYO रूम्स में लड़कियां हनुमान जी की आरती करने नहीं जाती। 
 
उन्होंने हरियाणा के कैथल में एक कार्यक्रम में कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में बने लिव-इन रिलेशनशिप कानून के चलते आयोग को महिलाओं से जुड़े मामलों को सुलझाने में अपने हाथ बांधने पड़ रहे हैं। इस कानून में बदलाव की जरूरत है।
 
आए दिन प्‍यार के नाम पर हो रही शारीरिक शोषण की घटनाओं पर उन्होंने सख्‍त लहजे में कहा कि ओयो रूम्स में लड़कियां हनुमान की आरती करने नहीं जाती। ऐसी जगहों पर जाते समय यह ख्‍याल रखना चाहिए कि वहां आपके साथ बुरा भी हो सकता है।
 
उन्होंने कहा कि हमारे पास जितने भी मामले आए उनमें ज्यादातर केस लिव-इन रिलेशनशिप के थे। ऐसे मामलों में हम ज्यादा हस्तक्षेप नहीं कर सकते लेकिन फिर भी इन्हें सुलझाने की कोशिश करते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप से अमृतसर एयरपोर्ट पर पूछताछ