1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. gangrape in running train in Maharashtra

ट्रेन में महिला से 8 लोगों ने किया गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

Maharashtra
मुंबई। लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में इगतपुरी से कसारा के सफर के दौरान 8 लोगों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। चलती ट्रेन में हुई गैंगरेप की इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
इगतपुरी स्टेशन से करीब 8 लोग एक स्लीपर कोच में सवार हुए। इन्होंने सबसे पहले लूटपाट की एक वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपियों ने अपने पति के साथ ट्रेन में बैठी युवती को अपना शिकार बनाया।
 
कसारा स्टेशन पहुंचने पर युवती ने अन्य यात्रियों से मदद मांगी। जीआरपी को घटना की जानकारी दी गई। रेलवे पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। 

मुंबई जीआरपी के पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि कथित अपराध तब किया गया जब एक्सप्रेस ट्रेन घाट खंड से गुजर रही थी। खालिद ने एक ट्वीट करके घटना और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि आरोपी इगतपुरी (औरंगाबाद रेलवे जिले) में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी डी -2 में सवार हुए और रात के दौरान ट्रेन के घाट क्षेत्र से गुजरने के दौरान अपराध को अंजाम किया। 
अगला लेख
Explainer : एयर इंडिया की 'घर वापसी' से टाटा को क्या फायदा होगा