• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Free travel for women in buses in Rajasthan
Written By
Last Updated : बुधवार, 1 मार्च 2023 (12:44 IST)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान में महिलाएं कर सकेंगी बसों में निःशुल्क यात्रा

Ashok Gehlot
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर महिलाएं एवं बालिकाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार यह यात्रा राजस्थान की सीमा में राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में मिलेगी। 
 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य में लगभग 8.50 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा यात्रा करने का अनुमान है। इस पर लगभग 7.50 करोड़ रुपए का वित्तीय भार अनुमानित है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
दिल्ली को मिलेंगे 2 नए मंत्री, LG को भेजे आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नाम