1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. forest elephant in sri kukke subrahmanya temple

कुक्के सुब्रह्मण्यम मंदिर में घुसा जंगली हाथी, श्रद्धालुओं में दहशत

sri kukke subarhmanya temple
elephant in temple : कर्नाटक के प्रसिद्ध कुक्के सुब्रह्मण्यम मंदिर परिसर में एक जंगली हाथी के घुस जाने से वहां हड़कंप मच गया। प्राधिकारियों ने हाथी के फिर से लौटने की आशंका जताते हुए मंदिर के सेवकों और श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। 
 
बताया जा रहा है कि रविवार रात मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में हाथी को घूमता देख श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। हाथी को देखकर कुछ श्रद्धालुओं ने पहले उसे मंदिर का हाथी समझकर उसकी पूजा करनी शुरू कर दी लेकिन बाद में मंदिर के सेवकों ने उन्हें तुरंत बताया कि यह हाथी मंदिर का नहीं है।
 
सेवकों ने तुरंत श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया, जिसके चलते मंदिर में कुछ समय के लिए भय और चिंता का माहौल बन गया। वन विभाग, स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने प्रयास किए और उन्होंने जंगली हाथी को सफलतापूर्वक जंगल में वापस भेज दिया।
 
पहाड़ियों के बीच बसा 5000 साल पुराना तीर्थस्थल कुमारधारा नदी के तट पर स्थित है। मंदिर में भगवान सुब्रह्मण्य की पूजा एक सांप के रूप में की जाती है। अश्लेषा बलि (काले सांप से सुरक्षा के लिए प्रार्थना) और सर्प दोष परिहार (नाग देवता के किसी भी अभिशाप का निवारण) कुक्के सुब्रमण्यम मंदिर में की जाने वाली दो लोकप्रिय पूजा अनुष्ठान हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को जेपी नड्डा ने सराहा, बोले CM डॉ मोहन यादव, क्षिप्रा जल से ही होगा स्नान