1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Several Maoists killed in an encounter in Telangana

तेलंगाना में मुठभेड़, 7 माओवादी ढेर

Telangana
Telangana news in hindi : तेलंगाना के मुलुगु जिले के एक जंगली इलाके में रविवार को पुलिस से हुई मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए। मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियारों में दो एके 47 राइफल शामिल हैं।
 
पुलिस ने बताया कि एतुरनगरम के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान तेलंगाना पुलिस के विशिष्ट नक्सल रोधी बल ‘ग्रेहाउंड्स’ और माओवादियों के बीच यह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए।
 
अधिकारी ने कहा कि मारे गए माओवादियों में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की तेलंगाना राज्य समिति (येलंडु नरसामपेट) का सचिव कुरसाम मंगू उर्फ ​​भद्रू भी शामिल है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बदायूं में भी जामा मस्जिद के नीलकंठ महादेव मंदिर का दावा, क्या बोले ओवैसी