1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Foreign tourists tampering

विदेशी पर्यटकों के साथ छेड़छाड़ में 8 लोग गिरफ्तार

Foreign tourists
मिर्जापुर (उत्तरप्रदेश)। फ्रांस के पर्यटकों के समूह और अपने रिश्तेदारों के साथ वाराणसी से मिर्जापुर लखनिया दारी झरने को देखने आई एक भारतीय महिला के साथ छेड़खानी करने और उसकी पिटाई करने के आरोप में प्रदेश पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दो समूहों के बीच झगड़े में बीच-बचाव करने वाले एक फ्रांसीसी नागरिक को भी चोट आई है जबकि अहरौरा पुलिस स्टेशन प्रभारी प्रवीन सिंह ने बताया कि किसी विदेशी नागरिक पर कोई हमला नहीं हुआ है। इस बीच उप्र पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि फ्रांस के नागरिक पर कोई हमला नहीं हुआ है लेकिन भारतीयों के 2 समूहों के झगड़े में बीच-बचाव करने वाले एक फ्रांसीसी नागरिक को चोटें जरूर आई हैं।

उसके हाथ में चोट आई है। वाराणसी की एक महिला के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की और पिटाई भी की। बाद में महिला ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को महिला ने पुलिस में दर्ज की गई शिकायत में कहा कि करीब 1 दर्जन लोगों ने उसके साथ छेड़खानी की और उसकी पिटाई भी की। महिला ने अपने रिश्तेदारों के साथ भी मारपीट किए जाने की शिकायत की है। (भाषा)
अगला लेख
जायरा वसीम छेड़छाड़ मामले में नया मोड़