• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. fog in Delhi, 70 trains delayed
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 6 जनवरी 2017 (13:58 IST)

राजधानी में कोहरे के कारण 70 रेलगाड़ियां प्रभावित

fog in Delhi
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सु्बह घने कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा।
 
कोहरे के कारण कम से कम 70 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं और कम दृश्यता के कारण तीन रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। कोहरे की वजह से विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
 
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का न्यूनतम तापमान गुरुवार के 10.4 डिग्री के मुकाबले बढकर 11.5 डिग्री सैल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की उम्मीद है। आज दिन में राजधानी के कुछ  हिस्सों में हलकी बारिश का भी अनुमान है। (वार्ता)
 
ये भी पढ़ें
आधार मामले में तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार