सम्बंधित जानकारी
- सूर्यकुमार की हर्निया की सर्जरी हुई सफल
- मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, आशीष सिंह बने इंदौर कलेक्टर, कौशलेंद्र सिंह बने भोपाल के DM
- MP में CM डॉ. मोहन यादव की संभागीय समीक्षा बैठक के बाद अब प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी
- सिर्फ 7 रुपए में हार्ट अटैक से जान बचाएगी राम किट
- नए साल में मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, प्रमुख सचिव से लेकर कलेक्टर-एसपी भी बदलेंगे
मृत महिला के हाथ से खाना खाने लगा आदमी, डॉक्टरों का चमत्कार
First Bilateral Hand Transplant In North India : डॉक्टरों को भगवान कहा गया है। यह बात साबित की है दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने। प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. महेश मंगल के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने यह चमत्कार किया है। टीम ने 65 साल की एक ब्रेन डेड महिला का दोनों हाथ एक 45 साल के पुरुष को ट्रांसप्लांट कर लगा दिया।
12 घंटे की लंबी सर्जरी : तीन वर्ष पहले 45 वर्षीय इस युवक की ट्रेन दुर्घटना में दोनों हाथ कट गए थे। गंगाराम हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने ब्रेन डेड महिला के दोनों हाथ काटकर उस युवक को लगा दिए और हाथों का यह प्रत्यारोपण पूरी तरह से सफल रहा है।
7 डॉक्टरों की टीम ने 12 घंटे की मेहनत के बाद ब्रेड डेड महिला के हाथ काटकर एक युवक को लगाने में सफलता पाई। वह शख्स अब खुद ही अपने हाथों से खाना खा सकता है और आम आदमी की तरह अन्य काम भी कर सकता है।
ब्रेन हेमरेज की शिकार थी महिला : ब्रेन हेमरेज की शिकार महिला के अंगदान से यह संभव हो पाया है। महिला ने लीवर, किडनी और आंख भी दान कर दिया।
