सूर्यकुमार की हर्निया की सर्जरी हुई सफल
दक्षिण अफ्रीका में टखने में चोट लगने के बाद से भारतीय बल्लेबाज़ एक्शन से बाहर हैं
Suryakumar Yadav Surgery : भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को कहा कि उन्होंने स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करा ली है।
वह पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान चोटिल हो गये थे। दुनिया के शीर्ष टी20 बल्लेबाज ने जर्मनी में सर्जरी करायी और उन्हें इससे पूरी तरह उबरने में कम से कम एक महीना लगेगा।
Suryakumar Yadav enjoying the masterclass of Rohit Sharma after his successful surgery
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 17, 2024
- The bond of Hitman & Surya...!!!pic.twitter.com/qZqowyJsCv
उन्होंने कहा, सर्जरी हो गयी है। मैं सभी को उनकी शुभकामनाओं के प्रति धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्हें मेरे स्वास्थ्य के प्रति चिंता थी। मैं जल्द ही वापसी करूंगा।
Suryakumar Yadav has undergone a successful groin surgery in Germany and is expected to return within four to five weeks.
— CricTracker (@Cricketracker) January 18, 2024
Wishing him a speedy recovery pic.twitter.com/yl2R7Hv1ai
सूर्यकुमार के इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान वापसी की उम्मीद है जिसके बाद जून में टी20 विश्व कप खेला जायेगा।
वह भारत के आईसीसी खिताब के सूखे को समाप्त करने की योजना का अहम हिस्सा हैं। (भाषा)

