1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fire in ahmedabad cloth factory

अहमदाबाद में फैक्टरी में भयावह आग, 4 की मौत

ahmedabad cloth factory
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के नारोल इलाके में शनिवार शाम एक कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग लगने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।
 
पुलिस उपायुक्त (जोन-6) बिपिन अहिरे ने कहा, 'कपड़े की फैक्टरी में आग बुझने के बाद चार जले हुए शव बरामद हुए हैं। उनकी पहचान की जा रही है।'
 
लगभग एक दर्जन दमकलकर्मियों को आग बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अगला लेख
Exit Poll : यह एग्जिट पोल जगा रहा है भाजपा के लिए उम्मीदें