1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fire in AC coach of lokmanya tilak special train

लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन की AC बोगी में लगी आग, बिहार के आरा में हादसा

lokmanya tilak special train
शार्ट सर्किट की वजह से ट्रेन में लगी आग
हादसे में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं
आरा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन बाधित
Bihar Train Fire News: लोकमान्य तिलक स्पेशल 01410 ट्रेन की एसी बोगी में बिहार के आरा में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि होली की वजह से ट्रेन में यात्रियों की संख्या बेहद कम थी।
 
बताया जा रहा है कि दानापुर से मुंबई जा रही होली स्पेशल में अचानक शार्ट सर्किट हुआ और कुछ ही देर में ट्रेन AC बोगी में आग लग गई। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। हादसे में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है।
 
घटना के बाद आरा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ। कई ट्रेनों डायवर्ट किया गया है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
भारत को लेकर मालदीव के तेवर क्यों ढीले पड़े