1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Fire breaks out in Delhi's Rohini Sector

दिल्ली के रोहिणी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 20 गाड़ियां

Fire breaks out in Delhi's Rohini Sector
Delhi Fire News : राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी सेक्टर 17 में स्थित झुग्गियों में रविवार को आग लग गई जिसके बाद दमकल गाड़ियां भेजी गईं। घटनास्थल पर दमकल की 20 गाड़ियां भेजी गई हैं। अग्निशमन कर्मी फिलहाल आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अभियान जारी है। इलाके से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पूर्वाह्न करीब 11:55 बजे घटना की सूचना मिली और उन्होंने दमकल की 20 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजीं।
उन्होंने कहा, अग्निशमन कर्मी फिलहाल आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि इलाके से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पहलगाम हमले पर संसद का विशेष सत्र चाहते हैं कपिल सिब्बल