सम्बंधित जानकारी
- KMC चुनाव में TMC को भारी बढ़त, भाजपा का बुरा हाल
- दर्दनाक! यूट्यब देख करा रहा था डिलीवरी, नवजात बच्चे की मौत...
- स्वर्ण मंदिर में बेअदबी के प्रयास के पीछे बड़ी साजिश, कमांडो प्रशिक्षण : एसजीपीसी अध्यक्ष ने किया दावा
- गुजरात BJP मुख्यालय में बवाल, 20 से ज्यादा AAP कार्यकर्ता हिरासत में
- अब निजीकरण पर भड़के वरुण गांधी, अपनी ही सरकार के फैसले पर उठाए सवाल
ड्रग्स केस में बढ़ी विक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किल, FIR दर्ज, लटकी गिरफ्तारी की तलवार
चंडीगढ़। दिग्गज शिरोमणी अकाली दल नेता और पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। उन पर पुलिस ने ड्रग्स मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
पंजाब पुलिस ने ड्रग्स मामले में STF की जांच रिपोर्ट के आधार पर अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। माना जा रहा है मजीठिया की गिरफ्तारी अब किसी भी वक्त हो सकती है।
मजीठिया पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई है। उनका नाम उस समय ड्रग्स रैकेट से जुड़ गया था कि उस रैकेट के मुख्य आरोपी जगजीत सिंह चहल ने कहा था कि उसने इलेक्शन फंड के नाम पर मजीठिया को 35 लाख रुपए दिए थे। चहल ने कहा था कि वह पैसा 2007 से 2012 के बीच दिया गया था। चहल को 2013 में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
हाल ही में इकबालप्रीत सहोता को हटाकर सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को डीजीपी पद पर नियुक्त किया गया था।
तब से ही मजीठिया पर शिकंजा कसने की अटकलें लगाई जा रही थी।
उल्लेखनीय है कि मजीठिया पर जांच के लिए पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू लगातार मुख्यमंत्री चन्नी पर दबाव बनाए हुए थे। आम आदमी पार्टी भी लंबे समय से मजीठिया पर कार्रवाई की मांग कर रही है।
