शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. delhi recorded coldest day of the year
Written By
Last Modified: मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (11:03 IST)

शीतलहर का कहर, दिल्ली में 2021 का सबसे ठंडा दिन

शीतलहर का कहर, दिल्ली में 2021 का सबसे ठंडा दिन - delhi recorded coldest day of the year
नई दिल्ली। दिल्ली मंगलवार को भी शीतलहर की चपेट में रही। इस मौसम का अब तक का सबसे कम 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को भी तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम था। हालांकि, न्यूनतम तापमान में थोड़ी-सी वृद्धि हुई लेकिन यह अब भी कम बना हुआ है जिससे सुबह बेहद ठंड पड़ रही है। मौसम कार्यालय ने दिन में हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
 
आईएमडी ने बताया कि एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभों और इसके परिणामस्वरूप मंगलवार रात से ठंडी उत्तरपश्चिमी हवाओं के मंद होने से न्यूनतम तापमान बढ़ेगा।
 
भारत मौसम विज्ञान (IMD) विभाग के अनुसार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा के कुछ स्थानों तथा पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों, सौराष्ट्र और कच्छ, विदर्भ तथा तेलंगाना के कुछ स्थानों पर मंगलवार को शीत लहर चली।
 
क्या होती है शीतलहर : अगर मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा करता है। जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे तक चला जाता है और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहता है तो भी शीत लहर की घोषणा की जाती है। 
ये भी पढ़ें
ड्रग्स केस में बढ़ी विक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किल, FIR दर्ज, लटकी गिरफ्तारी की तलवार