• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Female BJP worker murdered in Nandigram
Last Updated : गुरुवार, 23 मई 2024 (12:53 IST)

नंदीग्राम में महिला भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, 7 कार्यकर्ता घायल

भाजपा ने टीएमसी पर लगाया आरोप

नंदीग्राम में महिला भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, 7 कार्यकर्ता घायल - Female BJP worker murdered in Nandigram
West Bengal: पश्चिम बंगाल में ताजा हिंसा की घटना में एक भाजपा महिला कार्यकर्ता (Female BJP worker) की हत्या कर दी गई है। इसे लेकर भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में बुधवार देर रात भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि पार्टी के 7 कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं।

 
भाजपा ने टीएमसी पर लगाया आरोप : यह घटना नंदीग्राम के सोनचूरा गांव की बताई जा रही है। 
भाजपा ने हमले का आरोप टीएमसी पर लगाया है। स्थानीय भाजपा नेताओं का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने धारदार हथियार से हमला किया। हालांकि टीएमसी ने आरोपों को खारिज किया है। मृत महिला भाजपा कार्यकर्ता का नाम रथीबाला आड़ी बताया गया है। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।
 
बंगाल में 8 सीटों पर 25 मई को मतदान : पूर्व मेदिनीपुर सहित जंगलमहल के जिलों की 8 सीटों पर 6ठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। गुरुवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। उससे पहले हिंसा की इस घटना से सियासी पारा गर्मा गया है। पश्चिम बंगाल में तामलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बंकुरा, बिशनुपुर लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव हैं। सभी सीटों पर मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। यहां कुल प्रत्याशियों की संख्या 79 है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Indore: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 दोस्तों की मौत, 1 घायल