शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Eknath Shinde told the police, give importance to common man, not VIP
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (18:22 IST)

एकनाथ शिंदे ने पुलिस से कहा, VIP नहीं आम आदमी को दें अहमियत

Eknath Shinde
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को पुलिस से कहा कि वह मुंबई और राज्य में अन्य स्थानों पर उनके काफिले के लिए कोई विशेष बंदोबस्त न करे। शिंदे ने राज्य के पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ और मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फंसालकर से चर्चा के बाद यह निर्देश दिए हैं। 
 
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, शिंदे ने निर्देश दिया कि उनके काफिले के लिए कोई विशेष बंदोबस्त नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे आम आदमी को मुश्किलें पेश आती हैं और देर होती है।
 
शिंदे ने कहा कि यह आम आदमी की सरकार है ऐसे में उसे वीआईपी की जगह प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष इंतजाम के कारण यातायात जाम होता है, जिससे आम आदमी की दिनचर्या प्रभावित होती है और पुलिस बल पर बोझ पड़ता है।
 
10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ : महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति रामराजे नाइक निंबालकर समेत सदन के सभी 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शुक्रवार को यहां शपथ ग्रहण की। उच्च सदन की उपसभापति नीलम गोरहे ने दक्षिण मुंबई के विधान भवन परिसर में सदस्यों को पद की शपथ दिलाई।
 
शपथ लेने वालों में प्रवीण दारेकर, राम शिंदे, प्रसाद लाड, उमा खापरे, श्रीकांत भरतिया (सभी भारतीय जनता पाटी से), विधान परिषद के सभापति रामराजे नाइक निंबालकर और एकनाथ खडसे (दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से), सचिन अहीर और आमश्या पाडवी (शिवसेना नेता) और भाई जगताप (कांग्रेस) शामिल हैं। इन्हें 20 जून को हुए द्विवार्षिक चुनावों में विधान परिषद के सदस्य के तौर पर चुना गया था।
 
राज्य की 78 सदस्यीय विधान परिषद में भाजपा के 24, शिवसेना के 12, कांग्रेस के 10, राकांपा के 10, लोक भारतीय का 1, पीडब्ल्यूपी (शेतकरी कामगार पक्ष) का 1, आरएसपी का एक और 4 निर्दलीय सदस्य हैं। इसके अलावा 15 सीट रिक्त हैं।
ये भी पढ़ें
महिला ने वोटर पर्ची मांगी तो पति ने कहा तलाक, तलाक, तलाक