1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. aditya thackeray compares rebel shivsena MLA security with Kasab

एकनाथ शिंदे के विधायकों की तुलना कसाब से, आदित्‍य ठाकरे ने कहा इतनी सुरक्षा क्‍यों?

Maharashtra Political Crisis
मुंबई। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए बागी विधायकों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने पर सवाल उठाए।
 
आदित्य ने कहा, 'कसाब को भी इतनी सुरक्षा नहीं दी गई थी। हमने मुंबई में ऐसी सुरक्षा पहले कभी नहीं देखी। आप क्यों डरे हुए हैं? क्या कोई भाग जाएगा? इतना डर क्यों है?'
 
पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अजमल कसाब को 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमलों के दौरान जिंदा पकड़ा गया था और पुणे की येरवदा जेल में उसे फांसी दी गई थी।
 
महाराष्ट्र में 4 दिन पहले बनी शिवसेना (शिंदे गुट) और भाजपा की गठबंधन सरकार को 4 जुलाई को विधानसभा सत्र के दौरान विश्वास मत का सामना करना है।
 
शिंदे के समर्थक बागी विधायक रविवार को विशेष बसों के जरिये पास के लग्जरी होटल से विधान भवन परिसर पहुंचे। शिंदे को समर्थन देने वाले शिवसेना के बागी विधायक शनिवार शाम गोवा से मुंबई लौट आए। उन्हें दक्षिण मुंबई के एक होटल में रखा गया है, जो विधान भवन के पास स्थित है।
 
अगला लेख
भगवंत मान सोमवार को करेंगे कैबिनेट विस्तार, 5 विधायक बन सकते हैं मंत्री