1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Earthquake shock in Chamba, Earthquake

हिमाचल के चम्बा में भूकंप का हल्का झटका, जानमाल का नुकसान नहीं

Earthquake shock in Chamba
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में मंगलवार सुबह भूकंप का हल्का झटका महसूस हुआ। लेकिन कहीं से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।


मौसम विभाग का कहना है कि देर रात करीब पौन दो बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस हुआ। भूकंप का केन्द्र चम्बा से 10 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में था। आसपास के क्षेत्रों में भी झटका महसूस हुआ।

पिछले 12 दिन में राज्य में चौथी बार भूकंप का झटका महसूस किया गया है। इससे पहले चम्बा और शिमला जिलों में 14, 17 और 23 जून को झटके महसूस किए गए थे। (भाषा)
अगला लेख
पश्चिम बंगाल में एनएच 34 पर हादसा, पांच की मौत