सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान में आया 4.6 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का नुकसान नहीं
- Lunar Eclipse 2021 : 19 नवंबर 2021 को लगने वाला है वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण, इन 7 राशियों पर रहेगा प्रभाव
- गुजरात सीमा के समीप राजस्थान के पाली जिले में भूकंप के झटके
- नेपाल में भारत की मदद से भूकंप से क्षतिग्रस्त 50 हजार मकानों का हुआ पुनर्निर्माण
- टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल के बीच दुबई में भूकंप के झटके
भारत-म्यांमार सीमा पर भूकंप, मिजोरम और कोलकाता में लगे झटके
नई दिल्ली। मिजोरम के थेनजोल में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
भारत म्यांमार सीमा पर आज सुबह 5:15 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। असम और त्रिपुरा तक भूकंप के झटकों को महसूस किया गया।
यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के चटगांव से 174 किलोमीटर पूर्व में था। भूकंप मिजोरम के थेनजोल से 73 किमी दक्षिण पूर्व में आया था।
