1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Earthquake in Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर में 3.3 तीव्रता का भूकंप का झटका

Earthquake
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में मंगलवार को मध्यम श्रेणी का भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई। जिसका केंद्र जम्मू कश्मीर में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। इसमें जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर में था। उन्होंने कहा, आज दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर 3.3 की तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र जम्मू कश्मीर में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। पुलिस ने बताया कि इसमें जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। (भाषा)
अगला लेख
मोदी सरकार की नजर ओबीसी मतों पर