1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. earthquake in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूकंप के झटके

earthquake
शिमला। हिमाचल प्रदेश के आदिवासी जिले किन्नौर में शुक्रवार रात 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 
विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र किन्नौर जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। रात 11 बजकर 32 मिनट पर आए भूकंप के झटके किन्नौर तथा आसपास के जिलों में महसूस किए गए। (भाषा) 
अगला लेख
1 करोड़ में बिकी व्हिस्की की एक पुरानी बोतल, जानिए आखिर इस बोतल में क्या है खास