दिल्ली, NCR में भूकंप के हल्के झटके
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसी तीव्रता 2.1 रही। भूकंप से जान माल की कोई खबर सामने नहीं आई है।
दिल्ली के पंजाब बाग इलाके में आए भूकंप के चलते पूरे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे घरों से बाहर सड़कों पर निकल आए।
इससे पहले 31 मई को दिल्ली में भूकंप के झटके महसूसस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.4 रही थी।An earthquake with a magnitude of 2.1 on the Richter Scale hit Punjabi Bagh area in Delhi today at 12:02 pm: National Center for Seismology pic.twitter.com/foyFsQ2KVD
— ANI (@ANI) June 20, 2021

