1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Delhi man burns splender bike to save himself from cold

दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, तापने के लिए जलाई बाइक...

Delhi cold
Delhi weather news : दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच पुल प्रह्लादपुर इलाके में गुरुवार को एक व्यक्ति ने खुद को गर्म रखने के लिए एक मोटरसाइकिल में आग लगा ली।
 
सोशल मीडिया पर प्रसारित ढाई मिनट के वीडियो में किशन कुमार जीसी ब्लॉक की एक गली में खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगाते हुए दिख रहा है। वीडियो में कुमार कुछ देर के लिए जलते हुए दोपहिया वाहन के सामने खड़ा हुआ भी दिख रहा है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार देर रात तीन बजे कुमार ने हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को माचिस से आग लगा दी। मोटरसाइकिल में आग लगी देखने के बाद उसके मालिक और एक अन्य पड़ोसी अपने घर से बाहर आए और पुलिस को सूचना दी।
 
अधिकारी ने कहा कि हमें तड़के चार बजकर 37 मिनट पर फोन आया। अग्निशमन विभाग की मदद से आग बुझा ली गई लेकिन मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
 
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुमार की पहचान की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने मोटरसाइकिल में आग लगा दी क्योंकि उसे ठंड लग रही थी।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Republic Day Parade 2024 Live: भारत का 75वां गणतंत्र दिवस समारोह, परेड कुछ ही देर में