1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Delhi girl gang rape

शर्मनाक: दिल्ली की लड़की को 23 लोगों ने बनाया अपनी हवस का शिकार

Delhi girl
दिल्ली से बीकानेर आकर सामान बेचने वाली एक युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना दो दिन पहले की है। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को केस दर्ज किया और बृहस्पतिवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस के अनुसार, युवती नई दिल्ली से चूड़ियां व अन्य सामान बीकानेर में बेचती थी। वह जयपुर रोड पर एक मंदिर के आसपास रुकती थी, जहां से बरसिंहसर और पलाना के कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया।
 
मंगलवार शाम को युवती को आरोपी एक वाहन में बासी बरसिंहसर के पास सुनसान स्थान पर ले गए। वहां उसका निर्ममतापूर्वक सामूहिक बलात्कार किया गया। इसके बाद बासी बरसिंहसर स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम के ग्रिड सब स्टेशन स्थित कक्ष में भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
 
पीड़िता 25 सितंबर को बीकानेर के रिडमलसर में रहने आई थी। पीड़िता ने डीसीपी सवाई सिंह गोदरा से अगले दिन मुलाकात की और पूरी घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से मामला दर्ज करने कहा।
 
युवती ने अपनी प्राथमिकी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 23 लोगों ने दो दिन तक उसके साथ बलात्कार किया, जबकि पुलिस की तफ्तीश में सात-आठ युवकों की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरसिंहसर के चार और पलाना के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
सदर थाने के जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ और युवकों की तलाश चल रही है और उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवती के साथ सात-आठ युवकों द्वारा दुष्कर्म करने की पुष्टि हो रही है।
अगला लेख
योगी के मंत्री का दावा- 2019 तक बन जाएगा अयोध्या में भव्य राम मंदिर