biodatamaker
Tue, 27 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Robert Vadra, CBI, Bikaner land scam case

जमीन घोटाले में बढ़ सकती हैं रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें

Robert Vadra
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बीकानेर जमीन घोटाला मामले में 18 मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें से चार मामले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद एवं प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी से जुड़े हैं।
           
सीबीआई सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि राजस्थान सरकार के आग्रह और तत्पश्चात केंद्र सरकार  की अनुशंसा के बाद जांच एजेंसी ने बीकानेर जमीन घोटाले की जांच शुरू कर दी है और इस सिलसिले में 18 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।
           
सूत्रों के अनुसार, बीकानेर में फर्जी नाम से करीब 1400 बीघा जमीन की खरीद से जुड़े मामले में 18 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं, जिनमें वाड्रा की कंपनी के खिलाफ चार प्राथमिकियां शामिल हैं। गौरतलब है कि हाल ही में राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने जमीन घोटाले से जुड़े 18 मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी थी।
           
बीकानेर के गाजनेर पुलिस स्टेशन में 16 और कोलायत पुलिस स्टेशन में दो प्राथमिकियां दर्ज कराई थीं, जिसे सीबीआई ने ज्यों का त्यों उठा लिया है। सीबीआई के पास अधिकार हैं कि वह स्थानीय पुलिस में दर्ज प्राथमिकियों को ज्यों का त्यों उठाए और बाद में उसमें संशोधन करे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
आरबीआई को नोटबंदी की सिफारिश पर शर्म आनी चाहिए : चिदंबरम