1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Delhi: 2 bikers killed while taking selfie on Signature Bridge

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर बड़ा हादसा, सेल्फी के चक्कर में 2 युवकों की मौत

Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में डिवाइडर से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक ब्रिज पर खड़े होकर सेल्फी खींच ले रहे थे, जिस दौरान वे ब्रिज से गिर गए और उनकी मौत हो गई।
 
पुलिस के अनुसार सिग्नेचर ब्रिज पर यह पहला बड़ा हादसा सुबह करीब पौने नौ बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज रफ्तार में थे। बाइक सवार भजनपुरा से वजीराबाद की तरफ जा रहे थे।

कहा जा रहा हैै‍ कि उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों गिर पड़े। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस पुल का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद से ही यह ब्रिज लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोगों की सहूलियत के लिए बनाए गए इस पुल पर लोग पिकनिक मनाने और सेल्फी खिंचवाने पहुंच रहे हैं। 
 
अगला लेख
हरदोई में बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या, शव गन्ने के खेत से बरामद