सम्बंधित जानकारी
- जम्मू कश्मीर विस भंग, प्रतिद्वंद्वी गठबंधनों ने पेश किया था सरकार बनाने का दावा
- भैस को बचाने में नदी में जा गिरी बस, 12 की मौत, 49 घायल
- बेटी से रेप के आरोपी ने जेल में काट लिया गुप्तांग
- सनसनीखेज, अंडमान में आदिवासियों ने अमेरिकी पर्यटक को मार डाला
- रेप से पहले तोड़ देता था टांग, हैवान की हकीकत सुन पुलिस के भी होश उड़ गए...
ड्रेस डिजाइनर सब्यसाची ने किया दीपिका पादुकोण की साड़ी पर बड़ा खुलासा
मुंबई। चर्चित ड्रेस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने स्पष्ट किया है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के समय जो साड़ी पहनी थी उसे उन्होंने डिजाइन नहीं किया बल्कि इसे अभिनेत्री की मां ने ही तोहफे में दिया था।
मुखर्जी ने इंस्टाग्राम हैंडल से शादी समारोह की नवदंपति की तस्वीरें साझा की थीं। डिजाइनर ने दीपिका की साड़ी वाले एक फोटो का शीर्षक लगाते हुए उन्होंने दावा किया सिर से पांव तक सब्यसाची। दीपिका ने यह साड़ी रणवीर सिंह के साथ कोंकणी रीति-रिवाज से हुई शादी के समय पहनी थी।
ऑनलाइन पोर्टल वॉयस ऑफ फैशन ने खबर दी है कि दीपिका की लाल सुनहरी कांजीवरम साड़ी को उनकी मां उज्ज्वला ने बेंगलुरु के एक शोरूम अंगादी गैल्लेरिया से खरीदा था। इस खबर के सामने आने के बाद सब्यसाची ने यह कहते हुए स्पष्टीकरण जारी किया कि दीपिका की मां ने कोंकणी परंपरानुसार यह साड़ी अपनी बेटी को तोहफे में दी थी।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि दीपिका की शादी वाली साड़ी उनकी मां उज्ज्वला पादुकोण ने हमें दी थी। हमें अभी ये जानकारी मिली है कि साड़ी को अंगादी गैल्लेरिया, बेंगलुरु से खरीदा गया है और हम उन्हें इसका श्रेय देना चाहते हैं।
6 साल से डेट कर रहे रणवीर और दीपिका ने पिछले सप्ताह इटली के लेक कोमो में आयोजित दो समारोहों में विवाह कर लिया था। 14 नवंबर की सुबह दोनों दक्षिण भारतीय रस्मों से विवाह बंधन में बंधे और फिर उत्तर भारतीय ढंग से 15 नवंबर को दोनों की शादी हुई। दीपिका और रणवीर बेंगलुरु और मुंबई में बुधवार और गुरुवार को शादी की दावत देंगे।
