1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Debate Dispute Case, Tamil news channel, disputed comment

परिचर्चा विवाद मामले में तमिल चैनल, विधायक, अन्य के खिलाफ मामले दर्ज

Debate Dispute Case
कोयंबटूर। तमिलनाडु के एक समाचार चैनल द्वारा आयोजित परिचर्चा के दौरान विवाद के मामले में चैनल, एक विधायक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चैनल ने शुक्रवार को लोगों के विरोध करने के अधिकार पर परिचर्चा का आयोजन किया था। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया था।


पुलिस ने सोमवार को बताया कि पुथिया तलाइमुरई चैनल और परिचर्चा के आयोजन के लिए निजी कॉलेज की बुकिंग करने वाले उसके एक रिपोर्टर, विधायक यू थनियारासु और फिल्म निर्देशक आमिर के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

चैनल ने शुक्रवार को लोगों के विरोध करने के अधिकार पर परिचर्चा का आयोजन किया था। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया था। आमिर की किसी टिप्पणी पर भाजपा और हिन्दू मुन्नानी के कुछ कार्यकताओं सहित कुछ दर्शकों ने आपत्ति जताई।

इसके बाद परिचर्चा कुछ देर के लिए बाधित हो गई। थनियारासु ने आमिर के विचार का समर्थन किया था। राजनीतिक दलों और मीडिया संगठनों ने मामले दर्ज किए जाने की निंदा की और उन्हें वापस लेने की मांग की। (भाषा) 
अगला लेख
राजस्थान बोर्ड 10th Result आज घोषित होगा