1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kairana by election, code of conduct violations, BJP MP

कैराना उपचुनाव : आचार संहिता उल्लंघन पर भाजपा सांसद के खिलाफ मामला दर्ज

Kairana by election
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। भाजपा सांसद कांता करदम के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। सांसद पर मंगलवार को अपने भाषण में धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली टिप्पणी करने का आरोप है।


नुकुद थाने के एसएचओ यशपाल सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर कांता करदम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कांता ने सहारनपुर जिले के नुकुद शहर में एक चुनावी बैठक के दौरान कथित रूप से धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली टिप्पणी की थीं। (भाषा)

चित्र सौजन्य : ट्‍विटर 
अगला लेख
नरेन्द्र मोदी बनाम संयुक्त विपक्ष, हकीकत या फसाना