1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. death of bangali actress Supriya devi

बंगाली अभिनेत्री सुप्रिया देवी का निधन

bangali actress Supriya devi
कोलकाता। बंगाली फिल्मों की अनुभवी अभिनेत्री सुप्रिया देवी का शुक्रवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से उनके आवास पर निधन हो गया। उनकी पुत्री ने यह जानकारी साझा की है। वह 85 वर्ष की थीं। उनके पारिवार में एक पुत्री हैं।
 
उत्तम कुमार अभिनीत ‘बसु परिवार’ के साथ 1952 में सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाली सुप्रिया का जन्म 1933 में हुआ। उनका करियर करीब पांच दशक लंबा रहा। 1959 में उत्तम कुमार के साथ आयी ‘सोनार हरिन’ सुप्रिया के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। उन्होंने चौरंगी, बाग बंदी खेला और मेघे धाका तारा जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं।
 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया है, बंगाल की अनुभवी अभिनेत्री सुप्रिया चौधरी (देवी) के निधन से शोकग्रस्त हूं। हम उन्हें उनकी फिल्मों के जरिए याद रखेंगे। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : यूट्यूब
अगला लेख
खुशखबर, भुगतान बैंकों में भी अटल पेंशन योजना की सुविधा